Q1. जनगणना क्या है?
उत्तर: एक निश्चित समयांतराल में जनसंख्या की आधिकारिक गणना जनगणना कहलाती है।
Q2. भारत में पहली जनगणना कब हुई थी?
उत्तर:1872 में भारत में पहली जनगणना हुई थी।
Q3. संपूर्ण जनगणना पहली बार कब हुई थी?
उत्तर: 1881 में पहली बार संपूर्ण जनगणना हुई थी।
Q4. भारत की लगभग आधी आबादी किन पाँच राज्यों में निवास करती है?
उत्तर: उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश।
Q5. 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की कुल जनसंख्या कितनी थी?
उत्तर: 121 करोड़।
Q6. भारत का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य कौन सा है?
उत्तर: उत्तर प्रदेश।
Q7. सबसे कम जनसंख्या वाला राज्य कौन सा है?
उत्तर:सिक्किम।
Q8. सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व वाला राज्य कौन सा है?
उत्तर:बिहार।
Q9. सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाला राज्य कौन सा है?
उत्तर:अरुणाचल प्रदेश।
Q10. 2011 के अनुसार भारत की साक्षरता दर कितनी थी?
उत्तर: 74.08%।
Q11. भारत में पुरुष साक्षरता दर कितनी थी?
उत्तर: 82.14%।
Q12. भारत में महिला साक्षरता दर कितनी थी?
उत्तर: 65.46%।
Q13. भारत में लिंगानुपात कितना था?
उत्तर: 943 महिलाएँ प्रति 1000 पुरुष।
Q14. सबसे अधिक साक्षरता दर वाला राज्य कौन सा है?
उत्तर: केरल (93.9%)।
Q15. सबसे कम साक्षरता दर वाला राज्य कौन सा है?
उत्तर: बिहार (63.82%)।
Q16. जनसंख्या घनत्व किसे कहते हैं?
उत्तर: प्रति वर्ग किलोमीटर में रहने वाले लोगों की संख्या को, जनसँख्या घनत्व कहते हैं।
Q17. जनसंख्या वृद्धि क्या होती है?
उत्तर: किसी विशेष समय में देश/राज्य की जनसंख्या में परिवर्तन, जनसँख्या वृद्धि कहलाता है।
Q18. अपरकर्षण (Push Factor) क्या होता है?
उत्तर: ग्रामीण से शहरी क्षेत्रों की ओर प्रवास, अपकर्षण कहलाता है.
Q19. अभिकर्षण (Pull Factor) क्या होता है?
उत्तर: रोजगार और बेहतर जीवन के अवसरों के कारण प्रवास, अभिकर्षण कहलाता है।
Q20. किशोर जनसंख्या किसे कहते हैं?
उत्तर: 10 से 19 वर्ष की आयु वर्ग।
Q21. राष्ट्रीय जनसंख्या नीति 2000 के तहत बच्चों को कौन-सी शिक्षा दी जाती है?
उत्तर: 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा।
Q22. राष्ट्रीय जनसंख्या नीति 2000 के तहत शिशु मृत्यु दर को कम करने का लक्ष्य क्या था?
उत्तर: प्रति 1000 में 30 से कम करना।
Q23. प्रवास क्या होता है?
उत्तर: जब लोग एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में चले जाते हैं, इसे प्रवास कहते हैं।
Q24. आंतरिक प्रवास क्या होता है?
उत्तर: देश के अंदर लोगों का प्रवास, आतंरिक प्रवास कहलाता है।
Q25. जन्म दर किसे कहते हैं?
उत्तर: प्रति 1000 व्यक्तियों में जन्म लेने वाले बच्चों की संख्या, जन्म दर कहलाती है।
Q26. मृत्यु दर किसे कहते हैं?
उत्तर: प्रति 1000 व्यक्तियों में मरने वाले लोगों की संख्या, मृत्यु दर कहलाती है।
Q1. जनसंख्या वृद्धि की मुख्य प्रक्रियाओं को समझाइए।
उत्तर: जनसंख्या वृद्धि तीन मुख्य प्रक्रियाओं पर निर्भर करती है:
जन्म दर (Birth Rate): प्रति 1000 व्यक्तियों पर प्रति वर्ष जन्मों की संख्या।
मृत्यु दर (Death Rate): प्रति 1000 व्यक्तियों पर प्रति वर्ष मृत्यु की संख्या।
प्रवास (Migration): एक स्थान से दूसरे स्थान पर जनसंख्या का स्थानांतरण।
Q2. भारत में जनसंख्या वृद्धि दर क्यों घट रही है?
उत्तर: भारत में जनसंख्या वृद्धि दर के घटने के कारण:
- शिक्षा और जागरूकता में वृद्धि।
- परिवार नियोजन कार्यक्रमों का प्रभाव।
- महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक विकास में वृद्धि।
- स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार और कम शिशु मृत्यु दर।
Q3. "जम्मू और कश्मीर का जनसंख्या घनत्व, उत्तर प्रदेश के जनसंख्या घनत्व से कम क्यों है?" कारण लिखिए।
उत्तर:
जम्मू-कश्मीर में भौगोलिक स्थिति कठोर और पहाड़ी है, जिससे निवास कम है।
ठंडा मौसम और कठिन जीवन-यापन के कारण कम जनसंख्या।
कृषि और औद्योगिक विकास की सीमित संभावनाएँ।
उत्तर प्रदेश में उपजाऊ भूमि और बेहतर रोजगार के अवसर अधिक हैं।
Q4. भारत में ग्रामीण-शहरी प्रवास द्वारा शहरीकरण में वृद्धि कैसे हुई?
उत्तर:
गाँवों में रोजगार के अवसरों की कमी।
शहरों में उद्योगों और व्यवसायों का विस्तार।
बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और जीवन स्तर की उपलब्धता।
बुनियादी ढांचे और परिवहन सुविधाओं का विकास।
5 अंकों वाले प्रश्नों के उत्तर:
Q1. भारत में जनसंख्या वृद्धि को रोकने के उपाय पर सुझाव दीजिए।
उत्तर:
परिवार नियोजन कार्यक्रमों को बढ़ावा देना।
शिक्षा और जागरूकता अभियान चलाना।
महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देना।
स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और प्रभावी बनाना।
बाल विवाह को रोकना और शादी की सही उम्र सुनिश्चित करना।
Q2. भारत में जनसंख्या के घनत्व में इतनी अधिक विविधता क्यों पाई जाती है?
उत्तर:
भौगोलिक कारक: पहाड़ी, रेगिस्तानी, और उपजाऊ क्षेत्रों में भिन्नता।
जलवायु: अनुकूल जलवायु में घनत्व अधिक और प्रतिकूल में कम।
आर्थिक विकास: औद्योगिक और व्यापारिक क्षेत्रों में अधिक जनसंख्या।
संसाधनों की उपलब्धता: पानी, कृषि, खनिज संसाधनों की प्रचुरता घनत्व को प्रभावित करती है।
Q3. राष्ट्रीय जनसंख्या नीति 2000 के मुख्य उद्देश्य क्या हैं?
उत्तर:
जनसंख्या वृद्धि दर को स्थिर करना।
शिशु मृत्यु दर और मातृ मृत्यु दर को कम करना।
परिवार नियोजन को बढ़ावा देना
महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार।
शिक्षा और रोजगार के अवसर बढ़ाना।
#Class-9-Social-Science-Geography-Important-Questions
#History-Important-Questions
#Class-9-Social-Science-Geography-Important-Questions
#History-Important-Questions